फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्टर करण बोहरा के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचीं हेलन, मुकेश खन्ना समेत कई सेलेब्स भी आए नजर

Sun, 08 Mar 2026 08:18 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Bohra father Prayer Meet: बीते बुधवार को टीवी के मशहूर एक्टर करण बोहरा के पिता और प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया। रविवार को मुंबई में उनकी प्रार्थना सभा थी। इस प्रार्थना सभा में कई सेलेब्स पहुंचे हैं।
विज्ञापन
करण बोहरा के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचे सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को टीवी एक्टर करण बोहरा के पिता की प्रार्थना सभा मुंबई में रखी गई थी। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे। सलीम खान की खराब तबीयत के बीच हेलन को भी करण बोहरा के पिता की प्रार्थना सभा में देखा गया। 

विज्ञापन

करण बोहरा भावुक नजर आए 
कई हिट टीवी सीरियल का हिस्सा रहे करण बोहरा इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। पिता को खोने के दुख में वह डूबे हुए हैं। रविवार को पिता की प्रार्थना सभा में भी वह भावुक दिखे, उनकी आंखें नम नजर आईं।  
 


हेलन और मुकेश खन्ना भी प्रार्थना सभा में पहुंचे 
करण बोहरा के पिता को हेलन पहले से जानती थीं। वह भी प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा की प्रार्थना सभा में पहुंचीं। पैपराजी ने हेलन से सलीम खान का हालचाल जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। बता दें कि इन दिनों सलीम खान भी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन

करण बोहरा के पिता की प्रार्थना सभा में एक्टर मुकेश खन्ना भी दिखे। वह करण को लंबे वक्त से जानते हैं। सुख और दुख में हमेशा करण के साथ खड़े रहते हैं।  
 


 

 

टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स भी करण बोहरा को सपोर्ट करने पहुंचे
करण बोहरा के पिता की प्रार्थना सभा में उनके करीबी दोस्त, टीवी इंडस्ट्री के कुलीग्स भी नजर आए। सभी से मिलते हुए, बातचीत करते हुए करण दिखाई दिए। इस मुश्किल वक्त में टीवी सेलेब्स करण के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें