फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्विश ने जिया शंकर को रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज? एक्ट्रेस से मिला ये जवाब; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Sat, 07 Mar 2026 11:32 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elvish Yadav Proposes Jiya Shankar: एल्विश यादव और जिया शंकर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्या एल्विश ने जिया को शादी के लिए प्रपोज किया है? यहां जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई…
विज्ञापन
एल्विश यादव और जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई और शादी की खबरें पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि एल्विश ने जिया को प्रपोज किया है। एल्विश के प्रपोजल को जिया ने एक्सेप्ट भी कर लिया है। लेकिन क्या यह सच है? क्योंकि जिया ने पहले बताया था कि उनका एक बॉयफ्रेंड है। तो अब क्या चल रहा है?

एंगेज्ड सीजन 2 के नए एपिसोड का है वीडियो

विज्ञापन

दरअसल, रियलिटी शो एंगेज्ड सीजन 2 के हालिया एपिसोड में एल्विश ने एक घुटने पर बैठकर, हाथ में लाल गुलाब लेकर जिया को प्रपोज किया। एल्विश ने जिया से पूछा, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ इस पर जिया ने जवाब दिया, ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं और तुमसे शादी करूंगी।’



दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद कई फैंस दोनों को बधाई भी दे रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रस्ताव शो के लिए रचा गया था। कहानी में आगे क्या होता है, यह जानने के लिए दर्शकों को आगामी एपिसोड का इंतजार करना होगा।

जिया ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में की थी बात

विज्ञापन

इससे पहले फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में जिया शंकर ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात की थी। हालांकि, उन्होंने उसका नाम नहीं बताया था। एल्विश के साथ अपनी सगाई की प्रमोशनल पोस्ट से मचे बवाल पर टिप्पणी करते हुए जिया ने कहा था कि उनके परिवार और उनके बॉयफ्रेंड के परिवार दोनों को इस दृश्य की जानकारी थी। इसलिए किसी को आश्चर्य नहीं हुआ।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘अपने काम से काम रखिए’, कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिखा ओपन लेटर; दी ये खास नसीहत

लॉफ्टर शेफ 3 में नजर आ रहे एल्विश
एल्विश यादव इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ’ के तीसरे सीजन में नजर आ रहे हैं। इस बार उनकी जोड़ी फिर से करण कुंद्रा के साथ बनी हुई है। दोनों को शो में काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें