समय और रणवीर अल्लाहबादिया के बारे में क्या बोले कपिल शर्मा
कपिल शर्मा आगे कहते हैं, ‘इस बार समय और रणवीर अल्लाहबादिया भी इस सेलिब्रेशन को और एंगेजिंग बनाएंगे। बस इतना ही चाहते हैं कि लोग हमारे साथ हंसकर इस दिन को एंज्वॉय करें।’
बता दें कि पिछले साल समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील मजाक करने पर बड़ी कंट्राेवर्सी में फंस गए थे। इन दाेनों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुए, कोर्ट ने भी फटकार लगाई। बाद में दोनों ने अपनी बातों के लिए माफी मांगी थी।