फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी संभावना सेठ, शेयर की खुशखबरी; लिखा- 'उलटी गिनती शुरू हो...'

Thu, 30 Apr 2026 11:00 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sambhavna Seth Pregnancy: संभावना सेठ सरोगेसी के जरिए 45 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। संभावना ने कुछ ही देर पहले फैंस के साथ आने वाले नन्हे मेहमान की खुशखबरी शेयर की है। 
विज्ञापन
संभावना सेठ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत चुकीं संभावना सेठ अब जल्द ही मां बनने वाली हैं। संभावना ने खुद इस खुशखबरी को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। संभावना को कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

मां बनेंगी संभावना सेठ
संभावना सेठ ने आज इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ एक अखबार पोस्ट के जरिए आने वाले नन्हे मेहमान की खुशखबरी को शेयर करती बेहद खुश नजर आ रही हैं। बाकी दो तस्वीरों में आने वाले बच्चे से जुड़ी चीजें नजर आ रही हैं।

संभावना सेठ का नोट
संभवना ने अपने पति अविनाश के साथ इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'हमारे घर किलकाली गूंजने वाली है।' इसके साथ ही संभावना ने आगे लिखा, 'हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब सरोगेसी के जरिए साकार होने की राह पर है।' संभावना ने आगे लिखा, 'उलटी गिनती शुरू हो गई है।' संभावना को कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। भारती, गजराज राव और 

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी 
एक्ट्रेस और यूट्यूबर संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की मुलाकात एक रियलिटी शो के सेट पर हुई थी। दोनों ने पांच साल से कुछ अधिक समय तक डेटिंग की और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। संभावना ने 14 जुलाई 2016 को शादी की थी। उन्होंने अपने प्रेमी और अभिनेता अविनाश के साथ नई दिल्ली में पारंपरिक तरीके से शादी रचाई थी। 
विज्ञापन

संभावना सेठ का करियर
संभावना सेठ एक भारतीय अभिनेत्री और लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। उन्होंने 2008 के 'बिग बॉस 2' से और प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने 250 से अधिक भोजपुरी और बॉलीवुड गानों में आइटम नंबर किए है, जिसमें '36 चाइना टाउन' का 'आशिकी में तेरी' गाने शामिल हैं। हाल के कई साल में, वह पति अविनाश के साथ अपने ब्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। 

यह भी पढ़ें: 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज से पहले डेविड धवन की क्लासिक फिल्में होंगी री-रिलीज, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें