फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन कपिल शर्मा की 'पत्नी' करेंगी फिर शादी!

विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो उनका नाम सुमोना चक्रवर्ती हैं। परंतु टीवी के दर्शक उन्हें कॉमेडी विद कपिल में स्टेंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी के रूप में ज्यादा पहचानते हैं। सुमोना को छोटे पर्दे के धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं से पहचान मिली थी।
विज्ञापन


सूत्र खबर लाए हैं कि सुमोना जल्द ही अभिनेत्री काजोल के चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी के शादी करने जा रही हैं। सम्राट फिल्मालय स्टूडियो को मालिक हैं और हिंदी फिल्मों में कुछ कोशिशें कर चुके हैं। वह निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म खेले हम जी जान से में भी नजर आए थे। बताया जाता है कि सुमोना और सम्राट की मुलाकात मुंबई में कुछ साल पहले दुर्गापूजा के मौके पर हुई थी।
विज्ञापन

अब शादी की बात

उसके बाद से दोनों एक-दूसरे के लगातार संपर्क में थे और अब बात विवाह तक पहुंच चुकी है। वैसे जानकारों को दोनों की उम्र के अंतर पर आश्चर्य हो रहा है। सुमोना जहां मात्र 28 साल की हैं, वहीं सम्राट 40 पार कर चुके हैं।

सुमोना भी फिल्मों में किस्मत आजमा चुकी हैं। वह बर्फी में दिखाई दी थीं। सम्राट से पहले उनका नाम अभिनव शुक्ला और गौरव चोपड़ा से जुड़ा था। वैसे गौरव ने हमेशा कहा है कि सुमोना सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त हैं। हाल में दोनों को एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखते हुए भी पाया गया था।

उधर, सम्राट इस बात से इंकार कर रहे हैं कि उनका सुमोना से प्रेम संबंध है और वे विवाह करने जा रहे हैं। अब देखना यह है कि आगे क्या होता है क्योंकि सुमोना इस मामले में पूरी तरह खामोश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें