फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने छेड़ी ऐसी तान, गाना सुनकर नेहा कक्कड़ भी रह गईं हैरान

Sun, 01 Dec 2019 02:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कॉमेडियन कपिल शर्मा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। टीआरपी रेटिंग में उनका शो अच्छी रैकिंग बरकरार रखने में कामयाब रहा है। इस बार कपिल के शो में सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ के साथ पहुंचीं। तीनों की जोड़ी ने सेट पर खूब मस्ती की।
विज्ञापन


नेहा सेट पर पहुंचीं और इसके साथ कपिल शर्मा ने गाना शुरू कर दिया। कपिल खुद भी अच्छे सिंगर हैं, ऐसे में जब वो गाने लगे तो वहां मौजूद हर कोई झूमने लगा। कपिल शर्मा ने अपना ये वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। लुक्स की बात करें तो कपिल ने इस दौरान रेड कलर की टीशर्ट, मरून जैकेट और ब्लू जींस कैरी की है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल बहुत रिलैक्स होकर गाना गा रहे हैं। साथ ही वो कॉफी का भी लुत्फ ले रहे हैं।  वहीं नेहा कक्कड़ सामने सोफे पर बैठी हुई हैं। कपिल का गाना सुनकर नेहा कक्कड़ भी गुनगुनाने लगती हैं। बता दें कि नेहा कक्कड़ फिल्मों में गाने के साथ इन दिनों 'इंडियन आइडल 11' में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। जहां वो गाने के अलावा कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करने से भी पीछे नहीं रहती हैं।
विज्ञापन


कपिल के शो की बात करें तो टीआरपी में अच्छे नंबर बटोरने के बाद हाल ही में स्टारकास्ट ने सक्सेस पार्टी सेलिब्रेट की। इस दौरान कपिल शर्मा, चन्दन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह और अर्चना पूरन सिंह समेत पूरी टीम नजर आई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें