एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। शादी का ये फंक्शन चार दिन तक चलेगा। कपिल शर्मा की शादी उनके पंजाब में स्थित घर से होगी। पंजाब में शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक रिस्पेशन देंगे।
जिंदगी की नई पारी शुरू करने से पहले कपिल शर्मा शनिवार को हिमाचल प्रदेश स्थित मां बगलामुखी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मां के दरबार में हवन करवाया। कपिल शर्मा के आने की जानकारी मिलते ही उनके फैंस मंदिर में उमड़ पड़े।
बगलामुखी मंदिर के बाद कपिल शर्मा चिंतपूर्णी मंदिर में गए जहां से वो सीधे अमृतसर रवाना हो गए। बगलामुखी मंदिर के बारे में ऐसा माना जाता है कि यहां हवन करवाने से सभी काम पूरे हो जाते हैं।
बता दें कि कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं। सोनी पर वो अपना पॉपुलर शो द कपिल शर्मा फिर से लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर दी। कपिल ने ट्वीट किया - 'जल्द वापस आ रहा हूं। 'द कपिल शर्मा' शो लेकर आपके लिए सिर्फ सोनी टीवी पर।'