फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और एक्स गर्लफ्रेंड पर पहली बार बोले कपिल शर्मा, आप भी जानें

Thu, 07 Sep 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को लेकर काफी समय से खबरे आ रही थी कि सुनील ग्रोवर के साथ हुई लड़ाई बाद शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है जिसकी वजह से शो बंद होने जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि कपिल को इस कदर नशे की लत गई थी कि सोनी चैनल के मालिक  अपना धीरज खोने लगे। कपिल ने अभी तक इस मामले पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी थी लेकिन अब जाकर कपिल ने इन अटलकों पर जबाव देना ही उचित समझा।  

इन सभी खबरों को महज एक अफवाह बताते हुए कपिल ने बताया, 'मैं बेंगलुरु में आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट के लिए आया हूं। मैं अपने स्वास्थय को लेकर काफी सजग हूं ताकि बेहतरीन तरीके से कमबैक कर सकूं। मैं सितम्बर की आखिरी तक मुबंई वापस आने वाला हूं। मेरे बारे में जो कुछ भी लिखा जा रहा है वो सब एक अफवाह है। मैं पिछले 10 साल से बिना किसी ब्रेक के काम कर रहा हूं।'
विज्ञापन


पढ़ें- कंगना पर अध्ययन का बयान, 'मुझे उसका इंटरव्यू सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं'

कपिल ने आगे कहा, 'मुझे स्ट्रेस, ब्लड प्रेशर और सुगर की प्रॉब्लम से मुकाबला करने और सही डाइट के लिए मेडिकल हेल्प की जरूरत है। मैंने सोचा कि किसी और समस्या के खड़े होने से पहले ब्रेक लेना ज्यादा जरूरी है। पूरे साल अपने स्वास्थय को नजर अंदाज करने के बाद अब मैं पूरी तरह से इस पर ध्यान देना चाहता हूं।' 
 
विज्ञापन

जब एक्स गर्लफ्रेंड ने छोड़ा उस समय कर रहा था कठिन परिश्रम

कपिल शर्मा
इसके साथ ही कपिल ने ये भी बताया कि उनके सोनी टीवी के मालिक के साथ काफी अच्छा रिश्ता है। 

इसके साथ ही उन्होंने ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रिती के साथ ब्रेक-अप पर भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। कपिल ने सुनील और प्रीति के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने कभी किसी से अपना शो छोड़ने के लिए नहीं कहा। मेरे दिल में प्रीति को लेकर अब कुछ नहीं हैा मैंने सुनील को शो में रुकने के लिए थे। मैंने कहा था कि हमारी जोड़ी साथ में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है लेकिन वो अपना अलग शो चाहते हैं। अगर वो शो में वापसी करते है तो मैं उनका स्वागत करूंगा।' 

एक्स गर्लफ्रेड के बारे में कपिल बोले, 'जब मैं प्रीति से मिला उन दिनों मैं 'कॉमेडी नाइट्स' में काम करता था। मैं कठिन परिश्रम कर रहा था। मैंने प्रीति को ना तो अपनी लाइफ में आने से रोका ना ही उन्हें छोड़ते जाते वक्त रोका। मैं कामना करता हूं कि उन्हें जीवन की सारी खुशियां मिलें।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें