केआके और कपिल शर्मा ट्विटर पर गालियों पर उतर आए हैं। दोनों एक-दूसरे को गंदी-गंदी बातों से संबोधित कर रहे हैं।
मोदी के आने के बाद भारत छोड़ने के अपने ट्वीट के जरिए चर्चाओं में आए कमाल आर खान एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार मामला एक और सेलिब्रेटी के साथ टकराने का है।
दरअसल मामला कॉमेडी विद कपिल के एंकर कपिल शर्मा से कमाल आर खान के टकराव का है। दरअसल नरगिस फाखरी ने कपिल के साथ उनकी पहली फिल्म 'बैंक चोर' में काम करने से मना कर दिया।
इसपर केआरके ने कपिल का मजाक उड़ाया। उन्होंने कपिल पर ट्वीट करते हुए मजाक बनाया, जिससे कपिल नाराज हो गए। ये ट्वीट इतने भद्दे हैं कि उन्हें यहां नहीं लिखा जा सकता है।
इसके जवाब कपिल ने केआरके को ट्वीट किया, 'अगर तुम्हारे अंदर दम है तो मुझे फोन करो मैं तुम्हें दिखाता हूं कि पंजाबी लड़के से कैसे निपटा जाता है।'
केआरके ने वापस लिखा कि उसकी बातों को माइंड न करें क्योंकि नशे में चूहा अक्सर शेर बन जाता है। उन्होंने कपिल को सलाह दी कि उतना ही नशा करें जितने में वह होश में रह सकें।