फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शेयर किया बेटी का ड्रम बजाते हुए वीडियो, अब हो रहा है वायरल

Tue, 18 Jan 2022 08:22 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मंगलवार को अपनी बेटी अनायरा का ढोल बजाते हुए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप साझा किया और बेटी अनायरा की तुलना खुद से की।
विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मंगलवार को अपनी बेटी अनायरा का ड्रम बजाते हुए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप साझा किया और बेटी अनायरा की तुलना खुद से की। गौरतलब है कि कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन


अब उन्होंने बेटी अनायरा का वाद्ययंत्रों को बजाते हुए वीडियो क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में उनकी बेटी अनायरा घर में गमले में लगे पौधों और कृत्रिम घास के कालीन से सजाए गए स्थान पर स्टूल पर बैठी थी। जैसे ही वीडियो खत्म होता है तो अनायरा को यह कहते हुए सुना जा सकता है "पापा आप बजाओ, आप भी बजाओ।'' इस वीडियो में अनायरा ने ब्लू डेनिम्स और व्हाइट सॉक्स के साथ ग्रे हुडी पहनी रखी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल ने इसके कैप्शन में लिखा है "जैसे पिता वैसी बेटी।''

कपिल शर्मा की बेटी अनायरा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी शेयर किया है। वीडियो में अनायरा ड्रम बजाते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को यूजर्स की खूब प्रतिक्रिया मिल रही है और फैंस अनायरा की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अनायरा को बेहद क्यूट बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें