फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: अभिनेत्री नोरा फतेही ने गुरु रंधावा को कहा 'पाजी', मिला यह मजेदार जवाब...

Tue, 18 Jan 2022 05:25 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी जगत का लोकप्रिय रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में हाल ही में अभिनेत्री नोरा फतेही और गुरु रंधावा पहुंचे थे। नोरा और उनके कथित प्रेमी गुरु रंधावा कपिल शर्मा के शो में अपने हाल ही में लॉन्च गाने 'डांस मेरी रानी' के प्रमोशन के लिए आये थे।
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत का लोकप्रिय रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में हाल ही में अभिनेत्री नोरा फतेही और गुरु रंधावा पहुंचे थे। नोरा और उनके कथित प्रेमी गुरु रंधावा कपिल शर्मा के शो में अपने हाल ही में लॉन्च गाने 'डांस मेरी रानी' के प्रमोशन के लिए आये थे। कपिल शर्मा के यूट्यूब चैनल पर इस एपिसोड का एक बिना सेंसर वाला वीडियो जारी किया गया। जिसमें गायक गुरु रंधावा का नोरा फतेही को दिया गया मजेदार जवाब भी शामिल है।

विज्ञापन


इस बिना सेंसर वाले वीडियो में गुरु रंधावा अभिनेत्री नोरा फतेही को उनको 'पाजी' बुलाने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नोरा फतेही ने कहा- पाजी, गुरु रंधावा बोले- मर गया आज...
इस वीडियो में गुरु रंधावा उस वक्त की एक घटना बता रहे हैं जब दोनों को पैपराजी ने पकड़ा था और फोटोग्राफरों ने गायक से "गुरु पाजी फोटो, गुरु पाजी फोटो" कहकर उनकी तस्वीरें मांगीं थी। वह जब यह घटना बता रहे थे तो उस वक्त नोरा ने भी उन्हें 'पाजी' कह दिया, जिस पर गुरु रंधावा ने कहा, "मर गया आज"।

इसके बाद और ज्यादा मजेदार घटना घटी।  जब गुरु रंधावा ने नोरा फतेही को इस  शब्द का अर्थ बताया तो नोरा ने तुरंत उन्हें 'बाबू' कहा। दरअसल, पंजाबी भाषा में 'पाजी' का मतलब बड़ा भाई होता है। गुरु रंधावा कहते हैं,  “मेरे को पाजी बोला इसने, मैं मर गया। मैंने फिर उसे मतलब बताया, कह रही है ठीक है, ठीक है, बाबू'। जब कपिल शर्मा ने नोरा से कहा कि वह इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो नहीं देखते हैं, तो अभिनेत्री ने कहा कि वह इससे आहत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें