फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: क्या स्काउट पर काम्या पंजाबी ने कसा तंज? कहा- बस एक डांट में परिवार वाली भावना ही गायब

Wed, 28 Oct 2026 01:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Bigg Boss 20: बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने स्काउट पर बिना नाम लिए तंज कसा है। 
  • उन्होंने स्काउट की तरफ से लव गिल को नॉमिनेट किए जाने को लेकर बात की।
  • स्काउट की गर्लफ्रेंड ने अपनी आलोचना होने के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी। 
विज्ञापन
1 of 5
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को काफी दिलचस्पी से देखती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शो की घटनाओं, कंटेस्टेंट्स और उनके गेमप्ले को लेकर अपनी राय साझा करती रहती हैं। अपने हालिया ट्वीट में काम्या ने कंटेस्टेंट स्काउट पर तंज कसा। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में रोहित शेट्टी और स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने स्काउट से सवाल-जवाब किए थे। यह बातचीत स्काउट की लव गिल के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट
  • 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में एक नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें स्काउट ने लव गिल को नॉमिनेट कर दिया।
  • जबकि स्काउट ने पहले दावा किया था कि वह लव को अपनी बहन मानते हैं।
  • स्काउट के इस फैसले से लव काफी आहत हुईं, वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि स्काउट लव को नॉमिनेट करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
क्या काम्या ने स्काउट पर किया तंज?
स्काउट की तरफ से लव को नॉमिनेट किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए, काम्या पंजाबी ने कहा कि ऐसे रिश्ते सिर्फ अपनी सुविधा के लिए बनाए जाते हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'बहन माना था ना? मसाज खत्म तो रिश्ता भी खत्म? नॉमिनेशन आते ही 'तू कौन और मैं कौन' वाली स्थिति हो गई! सुविधाजनक रिश्ते का सुविधाजनक अंत। बस एक बार डांट क्या पड़ी, सारी 'परिवार' वाली भावना ही गायब हो गई!'

4 of 5
स्काउट-काशवी-लव गिल - फोटो : वीडियो ग्रैब
काशवी ने स्काउट और लव से पूछे सवाल
स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हाल ही में 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार एपिसोड में नजर आईं। वहां उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड तन्मय (स्काउट) से, साथी कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल किए। स्टेज पर काशवी ने लव गिल से भी बात की और उन पर स्काउट को फंसाने का आरोप लगाया। जहां कई दर्शकों ने अपने बॉयफ्रेंड से सवाल पूछने के लिए काशवी का समर्थन किया, वहीं लव गिल के खिलाफ उनकी टिप्पणियां सोशल मीडिया के एक वर्ग को पसंद नहीं आईं। कई लोगों ने लव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए काशवी की आलोचना की, जिससे सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काशवी - फोटो : सोशल मीडिया
काशवी ने मांगी माफी
इस आलोचना के बीच, काशवी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने उन सभी लोगों से माफी मांगी जिन्हें उनकी बातों से दुख पहुंचा है। उन्होंने लिखा 'मेरा इरादा स्काउट से बात करने, उसकी गलतियों को सामने लाने और उसके कामों के लिए उसे जवाबदेह ठहराने का था। हालांकि, ऐसा करते समय मुझे एहसास हुआ कि मेरे कुछ शब्द वहां मौजूद अन्य लोगों के प्रति असंवेदनशील थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें