फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamya Punjabi: काम्या पंजाबी ने करण वीर की तारीफों के बांधे पुल, विवियन डिसेना से हुईं निराश

Sun, 10 Nov 2024 02:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

काम्या पंजाबी 'बिग बॉस-7' में प्रतिभागी रह चुकी हैं। जब भी 'बिग बॉस' शुरू होता है, तो वह नए प्रतिभागियों के बारे में अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने करण वीर मेहरा की खूब तारीफ की और विवियन डिसेना के लिए निराशा जाहिर की। 
विज्ञापन
काम्या पंजाबी - फोटो : इंस्टाग्राम @panjabikamya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब से 'बिग बॉस-18' शुरू हुआ है टीवी अभिनेत्री और पूर्व 'बिग बॉस' प्रतिभागी काम्या पंजाबी शो के प्रतिभागियों के बारे में  बेबाक राय रखती आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने विवियन डिसेना और करण वीर मेहरा के खेल के बारे में कुछ जरूरी बातें कहीं। यहां तक की उन्होंने करण वीर को एक शो का मजबूत प्रतिभागी भी बताया। 

विज्ञापन

बिग बॉस 18 में विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena
विवियन से हुईं है निराशा 
विवियन डिसेना और काम्या पंजाबी अच्छे दोस्त हैं, इसलिए वह 'बिग बॉस' में उन्हें सपोर्ट करती हुईं नजर आती हैं, लेकिन पिछले दिनों शो में जो कुछ भी हुआ और उसमें जो विवियन की भूमिका रही, उससे काम्या काफी निराश हैं। वह अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखती हैं, 'विवियन को कम से कम सारा को रोकने की कोशिश करनी चाहिए थी, एक लीडर ऐसा ही होता है। धमकाने वालों के सामने खड़े होने के लिए श्रुतिका और शिल्पा जी को सलाम। असल में कुछ दिनों पहले शो में काफी झगड़ा हुआ जिसमें सारा ने दूसरे प्रतिभागियों को धमकाया, लेकिन विवियन ने उसे रोका नहीं। जबकि वह शो में एक समझदार व्यक्ति के तौर पर जाने जाते हैं। 

करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra
करण वीर के खेल की तारीफ की
विवियन के प्रति निराशा जताने के बाद काम्या ने एक ट्विट और अपने एक्स अकाउंट पर किया। जिसमें उन्होंने करणवीर मेहरा की तारीफ की। उन्होंने लिखा कुछ भी कहो करणवीर मजाकिया और समझदार भी है। कभी-कभी मुझे लगता है कि इस सीजन का मास्टरमाइंड वो ही है, वह जानता है कि वह क्या कर रहा है? इस तरह काम्या ने अपनी तरफ से करण को एक मजबूत प्रतिभागी माना है। 
विज्ञापन

अपने नए शो में भी व्यस्त हैं काम्या 
काम्या 'बिग बॉस' के प्रतिभागियों के बारे में राय रखकर ही चर्चा में नहीं बनी हुई हैं। वह इन दिनों एक टीवी सीरियल 'इश्क जबरिया' में भी नजर आ रही हैं। इसमें उनका किरदार काफी दमदार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें