पत्नी के साथ विवियन डिसेना
- फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena, सोशल मीडिया
विवियन ने बताया तीन बेटियों का मिलता है प्यार
'बिग बॉस-18' की एक और प्रतिभागी कशिश कपूर के साथ विवियन डिसेना अपने निजी जीवन और परिवार के बारे में बात करते हुए नजर आए। विवियन ने कशिश को बताया कि वह तीन प्यारी बेटियों के पिता हैं। दरअसल, विवियन की तो अपनी एक ही बेटी है, लेकिन उनकी पत्नी नूरन अली की पहली शादी से दो बेटियां हैं। कशिश ने विवियन से आगे पूछा कि तीन बेटियों के पिता होने का अहसास कैसा होता है, तो विवियन ने बताया, 'यह दुनिया की सबसे अविश्वसनीय भावना है, मैं इसे बयान ही नहीं कर सकता हूं।'
नहीं करते हैं असल और सौतेले में फर्क
विवियन जितना प्यार अपनी सगी बेटी लेयान से करते हैं उतना ही प्यार अपनी सौतेली दो बेटियों से भी करते हैं। वह किसी में कोई फर्क नहीं करते हैं। साथ ही बेटियों के बारे में विवियन कहते हैं, 'बेटियां जब पैदा होती हैं और बड़ी होती हैं तो वह कहती हैं, पापा मेरे हीरो हैं', जबकि बेटा सिर्फ इतना ही समझ पाएगा कि मेरे पापा हीरो या अभिनेता है।' असल में विवियन इस बयान के जरिए यह कहना चाह रहे हैं कि बेटियां अपने पिता को अपना आदर्श या हीरो मानती हैं, जो कि बहुत बड़ी बात होती है।
बिग बॉस जीतने के हकदार हैं विवियन
'बिग बॉस-18' में कई प्रतिभागी कई तरीकों से दर्शकों की नजरों में बने रहना चाहते हैं, लेकिन दर्शकों को विवियन डिसेना काफी पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा टीवी अभिनेता के रूप में भी उनकी प्रसिद्धि काफी ज्यादा है, उनके फैंस की तादाद काफी है, जो उन्हें बिग बॉस जीतने में मदद कर सकते हैं।