तेलुगु एक्टर जूनियर एनटीआर जल्द 'बिग बॉस' से टीवी पर अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। ये कलर्स पर आने वाले 'बिग बॉस' का तेलुगु वर्जन होगा। साथ ही ये साउथ इंडिया का सबसे बड़ा टीवी शो होने वाला है। एनटीआर ने सोशल मीडिया पर कंफर्म किया कि वो इसके तेलुगु वर्जन को होस्ट करेंगे। इससे पहले शो के मेकर्स चिरंजीवी और नागार्जुन को शो में लेने की बात कर रहे थे लेकिन अंत में एनटीआर का ही नाम फाइनल किया गया।
चिरंजीवी ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के तेलुगु वर्जन को होस्ट किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो एनटीआर को बिग बॉस के लिए चिरंजीवी के इस शो से ज्यादा फीस मिल रही है ऐसे में वो टीवी के सबसे ज्यादा कमाने वाले तेलुगु स्टार बन जाएंगे।
I can see you #BiggBossTelugu pic.twitter.com/cpvsHvpWue
— Jr NTR (@tarak9999) June 13, 2017
एनटीआर ने बताया, 'टेलीविजन मनोरंजन का बहुत बड़ा माध्यम है। जब चैनल 'स्टार मां' ने मुझे इसके लिए अप्रोच किया तो मैं हैरान रह गया। मुझे लगता है कि ये शो गेम चेंजर होने वाला है।'
बता दें कि बिग बॉस के तेलुगु वर्जन से पहले इसके तमिल वर्जन की घोषणा भी हाल ही में की गई है जिसे कमल हासन होस्ट करेंगे।