फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे, ये जोधा-अकबर तो भाई-बहन हैं!

Tue, 24 Feb 2015 11:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदगी और अभिनय में फर्क है। यही कारण है कि असल जिंदगी में कीकू शारदा को राखी बांधने वाली अभिनेत्री डेलनाज ईरानी धारावाहिक अकबर-बीरबल में उनकी पत्नी महारानी जोधाबाई बनी हैं।
विज्ञापन


कीकू सीरियल में बादशाह अकबर का किरदार निभा रहे हैं। दोनों ऐक्टर पहली बार किसी सीरियल में साथ काम कर रहे हैं। मगर इससे पहले उनका एक नाटक मिस्टर एंड मिसेज करन जौहर प्रसिद्ध हो चुका है।

डेलनाज के अनुसार, कीकू के साथ मेरी बहुत जमती है। वह मेरे राखी भाई हैं। क्या ऐसे में पर्दे पर पति-पत्नी की भूमिका निभाना आसान होता है? वह कहती हैं, बिल्कुल। हम लोग स्क्रीन पर एक-दूसरे के साथ बहुत सहज होते हैं। कीकू बहुत प्रोफेशनल हैं।
विज्ञापन


कई सीन करते हुए तो हम लोग हंस-हंस कर दोहरे हो जाते हैं। अकबर-बीरबल में हमारे सीन हल्के-फुल्के और मजेदार होते हैं। डेलनाज कहती हैं कि हमारी कई रुचियां समान हैं। हमें खाना बहुत पसंद है। हालांकि कीकू शाकाहारी हैं और मैं इसके उलट हूं। हम दोनों को डांस भी पसंद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें