फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने क्यों अपनाया था इस्लाम? साथ अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने उठाया सच से पर्दा

Fri, 07 Aug 2026 02:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Why Dipika Kakar Embrace Islam: आठ साल पहले टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अभिनेता शोएब इब्राहिम से निकाह किया था। इसके बाद से ही वह इस्लाम धर्म का पालन कर रही हैं। हाल में दीपिका कक्कड़ की एक को-एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के कारण अभिनेत्री ने अपना धर्म नहीं बदला था? फिर दीपिका कक्कड़ ने किस वजह से इस्लाम अपनाया? यहां जानिए। 

विज्ञापन
दीपिका कक्कड़ और पति शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम@ms.dipika
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक दीपिका कक्कड़ के फैंस को लगता था कि उन्होंने अभिनेता शोएब इब्राहिम से निकाह करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। लेकिन अभिनेत्री ने इस वजह से इस्लाम अपनाने का फैसला नहीं लिया था, इसके पीछे कुछ और ही कारण मौजूद था। इस बारे में हालिया एक इंटरव्यू में दीपिका कक्कड़ की को-एक्ट्रेस जयंती भाटिया ने काफी कुछ बताया। 

अपने रिश्ते को सौ प्रतिशत देता चाहती थीं दीपिका कक्कड़ 

विज्ञापन

सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में दीपिका कक्कड़ और जयंती भाटिया ने साथ अभिनय किया था। हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पाॅडकास्ट में जयंती ने दीपिका के बारे में कहा, ‘यह सभी जानते हैं कि दीपिका जो भी काम करती हैं, उसमें अपना 100 प्रतिशत देती हैं। जब वह शोएब के साथ रिश्ते में आईं, तो वह उस रिश्ते में भी अपना 100 प्रतिशत देना चाहती थीं। उसी दौरान मैंने उससे पूछा कि क्या उसने शादी की वजह से धर्म बदला था। तो दीपिका कक्कड़ ने मना किया।’

दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम-@ms.dipika

दीपिका कक्कड़ ने अजमेर शरीफ जाकर लिया बड़ा फैसला 
जयंती भाटिया आगे कहती हैं, ‘दीपिका कक्कड़ एक मुश्किल दौर से गुजर रही थी और एक बार वह अजमेर शरीफ गई। वहां उसे लगा कि वह ऐसा करना चाहती है और उन्होंने यही किया। शादी या किसी और वजह से यह फैसला नहीं लिया था। हो सकता है कि उसे अजमेर शरीफ जाकर हिम्मत मिली हो। दीपिका को दुआ करने से हिम्मत मिल रही थी तो उसने तय किया कि वह धर्म बदलना चाहेगी। यह पूरी तरह से उसकी अपनी पसंद है।’ 

विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम- @ms.dipika

अब क्या कर रही हैं दीपिका कक्कड़? 
इन दिनों दीपिका कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ में काफी व्यस्त हैं। वह बेटे रूहान की परवरिश कर रही हैं। साथ ही अपना एक यूट्यूब व्लॉग चैनल भी चलाती हैं। इसके जरिए अपनी जिंदगी की झलक दिखाती हैं। कुछ समय पहले उनको लीवर कैंसर हुआ था, जिसका समय रहते इलाज कर दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें