फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नच बलिये 5' के विनर बने जय-माही

Sun, 24 Mar 2013 08:06 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन महीने से स्टार प्लस पर प्रसारित ग्लैमरस और मनोरंजक डांस शो 'नच बलिये 5' का ग्रांड फिनाले 23 मार्च रात 9 बजे से शुरु हुआ था।
विज्ञापन


फिनाले सप्ताह में 50 लाख वोट प्राप्त करने के बाद जय-माही को ज्यूरी मेंबर शिल्पा शेट्टी, टेरेंस लेविस और साजिद खान ने 'नच बलिये 5' का विजेता घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


शो के विनर जय का कहना है कि, '' हम खुश हैं और इस बात से बहुत भावुक हैं कि हमारी मेहनत को सबसे बेहतरीन परिणाम मिला है।

हमें वोट करने वाले और अपना स्नेह हमें देने वाले हर व्यक्ति को हम दोनों शुक्रिया कहना चाहते हैं।

शो में हमारा सफर शानदार रहा है और हम यहां से ढेर सारी खूबसूरत यादें और जिंदगी भर के दोस्ती लेकर घर जा रहे हैं।''

मालूम हो 'नच बलिये 5' के फिनाले में मुख्य गेस्ट थे ' हिम्मतवाला' फिल्म की स्टार कास्ट अजय देवगन और तमन्ना।

अजय देवगन और तमन्ना को भी जय और माही की जोड़ी और उनका डांस परफॉर्मेंस काफी पसंद आया।

गौरतलब है कि कई हफ्तों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद 11 जोड़ियों में से फाइनल तक 4 जोडि़यां जय-माही, रवि-सरगुन, नीलू-अरविंद और जयशील-सुहासी ही पहुंच पाई थीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें