एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अभिनेत्री जसलीन मथारू अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। दरअसल, जसलीन के मुताबिक सिद्धार्थ की मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा था। जिसके बाद उन्हें उस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जसलीन ने अस्पताल से एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह सिद्धार्थ की मौत का दुख जताते हुए दिख रही थीं। उनके हाथों में ड्रिप लगी हुई थी और चहरे से वह बहुत दुखी दिख रही थीं।
लेकिन हाल में ही जसलीन ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शेरशाह फिल्म के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। चहरे से सारा गम गायब है। यहां तक कि जिस तरह से वह मुस्कुराकर गाने के बोल गुनगुना रही हैं, ट्रोल्स उनकी क्लास लगा रहे हैं। जसलीन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- क्योंकि ये ट्रेंड हो रहा है, ये बेस्ट है जो मैं कर सकती हूं।