टीवी की नागिन सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया पर बेहद बोल्ड बिकिनी तस्वीरें शेयर की हैं। जो कि वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। न्यू ईयर से पहले सुरभि चंदना की इन बोल्ड तस्वीरों को देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं
टीवी की नागिन सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया पर बेहद बोल्ड बिकिनी तस्वीरें शेयर की हैं। जो कि वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। न्यू ईयर से पहले सुरभि चंदना की इन बोल्ड तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसक भी हैरान हैं और यूजर्स कह रहे हैं कि इन फोटोज ने इंटरनेट टेंपरेचर बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासा फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन
सुरभि चंदना टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'इश्कबाज', 'नागिन 5' और 'कुबूल है' जैसे शो में प्रमुख किरदार निभाते हुए अच्छी-खासी पॉपुलरिटी हासिल की है। इन तस्वीरों में सुरभि चंदना पूल-साइड में दिख रही हैं। सुरभि पूल साइड मल्टीकलर बिकिनी में पोज देती दिख रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप लुक कैरी किया है। उन्होंने अलग-अलग लुक में तस्वीरें खिंचवाई हैं। उन्होंने फोटोज के साथ बिकिनी में वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले उन्होंने मालदीव के दौरान भी बिकिनी तस्वीरें शेयर की थीं।