फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: शहनाज गिल पर निशाना साधकर ट्रोल हुए आसिम रियाज, गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 28 Dec 2021 04:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आसिम रियाज ने सोमवार को एक ट्वीट में शहनाज गिल के दोस्तों के साथ पार्टी करने को लेकर परोक्ष तौर पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने इसमें सिडनाज टैग का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस के पिछले सीजन के रनरअप रहे आसिम रियाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। वजह है उनका हालिया ट्वीट, जिसमें उन्होंने परोक्ष रूप से शहनाज गिल पर निशाना साधा। अब इसे लेकर उनकी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना बचाव में उतर आई हैं। हिमांशी ने उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन


ट्वीट कर कही ये बात
हिमांशी ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट ट्वीट में कहा, "जब कुछ फैंस आपको आसान टारगेट बनाने लगते हैं तो कुछ सेलेब्स भी आपकी जिंदगी का मजाक उड़ाने लगते हैं। आसिम-हिमांशी को टारगेट करो, क्योंकि वह सिर्फ आपके बारे में ही बात कर रहे हैं। और तो डांस कोई कर नहीं सकता। और पीआर भी कितना ज्यादा कर दिया कि न्यूज भी लगवा दी।" 

अगले ही ट्वीट में वह बोलीं कि, "रही बात किसी पर बोलने की तो भगवान की दुआ से हम दोनों ने हमेशा चुप रहना ही चुना है। खैर अब आप अपने इस ब्लेम गेम के लिए किसी और को ढूंढिए। आप लोगों पर शर्म आती है , हम सभी आसिम रियाज के साथ हैं।"
विज्ञापन


शहनाज के फैंस को नहीं पसंद आए ट्वीट
हिमांशी के इन ट्वीट्स को शहनाज के फैंस ने पसंद नहीं किया। उनके एक फैन ने हंसते हुए लिखा, "हाहाहा...बिल्ली आ गई सुबह-सुबह अपना रोना लेकर।" वहीं दूसरे ने हिमांशी की टारगेट करने वाली बात का जवाब देते हुए लिखा,"तुमको टारगेट न कोई करता है, न ही कोई करना चाहता है। तुम खुद अपने आप को सिम्पैथी के लिए टारगेट बनाते हो, ऐसे ही हो तुम लोग।"

यह था मामला
जानकारी के लिए बता दें कि आसिम रियाज ने सोमवार को शहनाज गिल के दोस्तों के साथ पार्टी करने को लेकर परोक्ष तौर पर निशाना साधा था। उन्होंने शहनाज को टैग करते हुए लिखा, "अभी-अभी मैंने कुछ डांस के वीडियो देखे..सीरियसली लोग इतनी जल्दी अपने प्रियजनों को खोने के दर्द से उबर सकते हैं। वाह क्या बात है अद्भुत।" 

आसिम का यह ट्वीट शहनाज के इंस्टाग्राम पर वीडियो आने के तुरंत आया था। वीडियो में शहनाज अपनी एक फ्रेंड्स की सगाई में डांस करती नजर आ रही हैं। जैसे ही आसिम का यह ट्वीट आया, सिडनाज के फैंस ने तभी उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आसिम को इतना असंवेदनशील होने पर खूब बुरा-भला कहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें