उन्होंने इंडिया फोरम से बात करते हुए बताया, 'मेरी खूबसूरत बेटी का जन्म 16 जुलाई को हुआ । मैं दो दिन पहले ही हॉस्पिटल से वापस आई हूं । मैं बहुत भाग्यशाली हूं मेरी बेटी बहुत शांत है ।' पैरेंट्स ने अभी अपनी बेटी का नाम नहीं रखा है ।
कुछ समय बाद यह कपल बेटी के जन्म की खुशी में एक छोटा सा फंक्शन भी करेगा । बता दें कि नीतिका ने साल 2006 में इंद्रजीत मुखर्जी से शादी की थी । यह उनका पहला बच्चा है । नीतिका ने मेटरनिटी लीव लेते हुए मई में 'इश्कबाज' छोड़ दिया था ।
नीतिका के पति इंद्रजीत मुखर्जी भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हैं । उन्होंने टीवी सीरियल 'मोह-मोह के धागे' में काम किया था । नितिका के कैरेक्टर 'पिंकी' का 'ओह माई माता' डायलॉग काफी पॉपुलर है ।