जी हां, शो का 9वां सीजन अर्जेंटीना में शूट होगा । शो को हर बार की तरह रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे । अब आपको शो के कंटेस्टेंट के नाम भी बता देते हैं ।
इस बार शो में विकास गुप्ता पार्टिसिपेट कर रहे हैं । विकास पिछली बार 'बिग बॉस सीजन 11' में नजर आए थे । अब वो इस शो में स्टंट भी दिखाएंगे ।
विकास के अलावा भारती सिंह और उनके पति हर्ष भी शो का हिस्सा बनेंगे । साथ ही शमिता शेट्टी भी इस बार शो में अपना दम दिखाएंगी । सालों से 'सा रे गा म पा' को होस्ट कर रहे आदित्य नारायण भी इस बार खतरों से खेलेंगे । शो में ये पॉपुलर फेस होंगे ।
इनके अलावा रिद्धिमा पंडित, अली गोनी जैन इमाम, जास्मनी भसीन, अविका गौर और श्रीसंत हिस्सा ले रहे हैं । इस सीजन की शूटिंग 15 जुलाई से शुरू होगी। बता दें कि कि मशहूर अमेरिकी रियलिटी शो फियर फैक्टर के इस हिंदुस्तानी वर्जन की शुरुआत 2006 में हुई थी।