फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: 'इश्क पर जोर नहीं' एक्ट्रेस शगुन शर्मा को मिली रेप की धमकी, 'सोनू' का किरदार निभाना पड़ा महंगा

Wed, 02 Jun 2021 08:27 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'इश्क पर जोर नहीं' फेम अभिनेत्री शगुन शर्मा को सोशल मीडिया पर रेप की धमकी मिल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीरियल में शगुन के किरदार 'सोनू' को लेकर फैंस भड़क गए हैं। इसपर शगुन का कहना है कि वह सिर्फ उनका किरदार है और असल जिंदगी में वो ऐसी नहीं हैं।
विज्ञापन
शगुन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरीयल 'इश्क पर जोर नहीं' इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाने वाला शो बन चुका है। शो के सभी किरदार खास पहचान बनाने में भी सफल हो रहे हैं। इसी बीच शो में सोनू का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस शगुन शर्मा (Shagun Sharma) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अभिनेत्री को रेप की धमकी मिली है और यह शो में उनके किरदार से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


'इश्क पर जोर नहीं' शो में इन दिनों इश्की ने मयंक का सच जानने के बाद उसके साथ अपनी शादी तोड़ दी है। मयंक का यह सच सोनाली यानी सोनू (शगुन शर्मा) से जुड़ा हुआ है। वहीं मयंक अहान को भी अपनी बातों में फंसाकर सबको यही दिखाता है कि सारी गलती इश्की की है। इसके बाद अहान, इश्की से इतना नाराज हो जाता है कि उसे बर्बाद करने की कसम खा लेता है। शो में दर्शकों को इश्की का किरदार बहुत पसंद आ रहा है और उसे खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन सोनू के लिए उनके दिलों में नफरत और गुस्सा पैदा हो रहा है। दर्शक इस बात से नाराज हैं कि सोनू यानी सोनाली सच को आहान के सामने नहीं आने दे रही है इसलिए कुछ लोगों ने सोनाली के खिलाफ गुस्सा निकालना शुरू कर दिया।

यूजर्स ने सोनाली को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया और नफरत भरे कमेंट करने लगे। लेकिन बाद तब सर के ऊपर चली गई जब लोग शगुन शर्मा के परिवारजनों को भी बीच में ले आए और रेप की धमकी देने लगे। तब शगुन शर्मा ने लोगों को समझाने की कोशिश की कि वह सिर्फ एक किरदार निभा रही हैं और असल जिंदगी में वो ऐसी बिल्कुल भी नहीं हैं। 
विज्ञापन


एक बातचीत के दौरान शगुन शर्मा ने कहा, 'मैं हमेशा आलोचना को सकारात्मक रूप में लेती हूं और फैंस की भावनाएं कुछ किरदारों के साथ जुड़ जाती हैं और इसका मैं पूरा सम्मान करती हूं लेकिन आज बात हद से ज्यादा आगे बढ़ गई। मैंने कुछ कमेंट पढ़े जिनमें मेरे परिवार को टार्गेट किया गया था। किसी ने लिखा था कि मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए और कुछ लोगों ने मुझे रेप की धमकी भी दी। तब मुझे लगा कि अब मुझे बोलना चाहिए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें