फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: दो दिन में शो से बाहर हुए नकुल ढुल? जानें किस बात पर हुई गुल्लू से भिड़ंत, टूटा घर का कौन सा नियम

Mon, 12 Oct 2026 12:41 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nakul Dhull Eviction: ‘बिग बॉस 20’ के घर में बड़ी हलचल की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो नकुल ढुल को बिग बॉस के घर का सबसे अहम नियम तोड़ने के चलते दो ही दिन में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : Instagram @BiggBoss
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 20’ में हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। मगर उनका सफर घर में एक हफ्ते भी नहीं चल सका। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उन्हें दो ही दिन में बेघर कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार उन्होंने बिग बॉस का एक सख्त नियम तोड़ा है। जानें क्या है मामला? 

विज्ञापन


क्यों शो से बाहर हुए नकुल? 
नकुल ढुल ‘बिग बॉस 20’ को घर से बेघर कर दिया गया है। X हैंडल 'बिग बॉस तक' के मुताबिक नकुल के घर में दाखिल होने के दूसरे दिन ही उनका एविक्शन हो चुका है। इस रिपोर्ट के मुताबिक नकुल जिन्हें 'मिट्ठु डॉन' के नाम से भी जाना जाता है उनका झगड़ा घर के पुराने प्रतिभागी गुल्लू से हो गया। इसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हो गई। बिग बॉस के मुख्य नियम को तोड़ने के लिए कथित तौर पर नकुल ढुल को बाहर कर दिया गया। 

Trending Videos

नकुल ढुल - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था मामला? 
इस रिपोर्ट में बताया गया कि नकुल और काजी तौकीर आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान काजी, स्काउट का मजाक उड़ाने लगे। यह बात नकुल को पसंद नहीं आई।

  • इसके बाद नकुल और स्काउट की काजी से बहस हो गई।
  • वहां मौजूद गुल्लू ने इस मामले को शांत कराने की कोशिश की तो नकुल नाराज हो गए।
  • इसके बाद नकुल और गुल्लू के बीच शुरु हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।
  • सभी घरवालों ने नकुल और गुल्लू को अलग करने की कोशिश की।
  • इस मारपीट के बाद बिग बॉस ने कथित तौर पर नकुल ढुल को शो से बाहर कर दिया।
  • हालांकि, अब तक इस मामले पर 'बिग बॉस' की तरफ से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई। ना ही ऐसा कोई टीजर जारी किया गया है।
विज्ञापन

नकुल ढुल - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं नकुल ढुल? 
नकुल ढुल हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्हें 'मिट्ठू डॉन' के नाम से भी जाना जाता है। नकुल का कंटेंट पॉलिटिकल कमेंट्री, मीम्स और ऐसे वीडियोज बनाने के लिए पॉपुलर हैं। वह लगातार यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपना कंटेंट पोस्ट करते हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें