फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Narayan: आदित्य नारायण ने कोरोना को तीसरी बार दी मात, सोशल मीडिया पर लिखा- जिंदा हूं...

Sun, 02 Apr 2023 07:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आदित्य नारायण मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं। अपने सिंगिंग करियर में उन्होंने बॉलीवुड के कई स्टार्स के लिए अब तक बहुत से सुपरहिट गाने गाए हैं।
विज्ञापन
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी जादुई आवाज और एंकरिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले आदित्य नारायण को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सिंगर ने कोरोना को एक बार फिर मात दे दी है। यह तीसरा मौका है जब उन्होंने इस खतरनाक वायरस को हराया है। इस बारे में उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Rekha: जब ऐश्वर्या और आराध्या से मिली रेखा, तस्वीरों में नजर आई शानदार बॉन्डिंग
सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
उन्होंने लिखा, “तीसरी बार कोविड को मात दी! अभी भी जिंदा हूं, अभी भी मुस्कुरा रहा हूं और इस अद्भुत जीवन के लिए अभी भी आभारी हूं। इन सभी वर्षों में इंडियन आइडल की मेजबानी करना एक शानदार अनुभव रहा है। हमने अभूतपूर्व सफलता और दर्शकों से ढ़ेर सारा प्यार पाया है। भारतीय टेलीविजन पर लगभग 20 वर्षों में 13 सीजन और इसके लगभग 320 एपिसोड हो चुके हैं। पिछले साढ़े तीन साल और 3 सीजन में मैं इसका हिस्सा रहा हूं, मैंने उनमें से लगभग 200 की एपिसोड को होस्ट किया है!
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan: सारा अली को है किसी 'अंधे-पागल' की तलाश, शादी के सवालों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
कई बॉलीवुड स्टार्स को दी है आवाज
उन्होंने इस पोस्ट में आगे सिंगिंग रियलिटी शो की पूरी टीम को धन्यवाद दिया और खुशी जताई की फिनाले की मेजबानी के लिए सही समय पर वह ठीक हो गए!” बता दें कि आदित्य नारायण मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं। अपने सिंगिंग करियर में आदित्य ने बॉलीवुड के कई स्टार्स के लिए अब तक कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। फिल्मों के अलावा वह होस्ट के तौर पर भी काफी ज्यादा फेमस हैं। लोगों को शो में होस्टिंग के दौरान उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें