फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रमुखी नहीं करेगी 'FIR' में वापसी?

Tue, 19 Mar 2013 10:32 AM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सब टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'FIR' में चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक) वापसी कर सकती है। दरअसल, सब टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'FIR' ने कुछ समय पहले ही 20 साल का लीप लिया है।
विज्ञापन


लीप लेने के कारण इस शो से चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक) जो कि काफी लंबे समय से 'FIR' में दर्शकों का मनोरंजन कर रही थी, को गायब कर दिया गया।

चंद्रमुखी चौटाला के बजाय 'FIR' में नया कैरेक्टर 'ज्वालामुखी चौटाला' (चित्राक्षी रावत) दिखाई दे रही है। लेकिन दर्शक चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक) को बहुत मिस कर रहे हैं जिससे 'FIR' की रेटिंग भी गिर गई है।

ऐसे दावे किए गए थे कि लीप के बाद शो में डबल मनोरंजन होगा लेकिन सभी दावे धरे के धरे रह गए। ऐसे में संभव है कि 'FIR' में चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक) की नए रूप में वापसी हो।
विज्ञापन


इस बात को कंफर्म करने के लिए अमर उजाला ने कविता कौशिक से संपर्क किया। कविता कौशिक ने माना कि चैनल उसे वापिस लाना चाहता है। लेकिन कविता कौशिक ने साफ-साफ कहा कि 'वो 'FIR' में वापसी नहीं करना चाहती'।
विज्ञापन


एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक, शो के निर्माता फिलहाल चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक) को लाने के पक्ष में नहीं है।

अब सच क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना तय है कविता कौशिक ने अपने रोबीले अंदाज से कई साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें