फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर ठाकुर: कैसी है ‘FIR’ फेम अभिनेता की सेहत? बहन जयश्री ने दी अपडेट; बोलीं- इलाज का खर्च उठाना मुश्किल

Wed, 23 Sep 2026 08:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ishwar Thakur Health Update: टीवी अभिनेता ईश्वर ठाकुर इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी बहन जयश्री के मुताबिक उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं बचे हैं।
 
विज्ञापन
ईश्वर ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'एफआईआर' और 'भाबीजी घर पर हैं!' जैसे शो में काम करने वाले अभिनेता ईश्वर ठाकुर इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें नौवीं बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक उनकी हालत काफी बिगड़ गई है। उनका ब्लड प्रेशर गिर गया है। कल से ही वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। उनका परिवार अब उनके इलाज को जारी रखने के लिए तत्काल आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन

क्या हैं ईश्वर ठाकुर की दिक्कतें?
54 वर्षीय ईश्वर कई वर्षों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी बहन जयश्री के अनुसार सब कुछ 2020 में उनके पैर में लगी एक चोट से शुरू हुआ, जो कोविड-19 लॉकडाउन से लगभग तीन महीने पहले लगी थी। चूंकि ईश्वर को डायबिटीज है, इसलिए घाव ठीक से नहीं भरा। बाद में गंभीर संक्रमण में बदल गया। पिछले कुछ वर्षों में उनकी सेहत लगातार बिगड़ती गई है। कई अंगों पर इसका बुरा असर पड़ा है। उन्हें डायबिटीज है, किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं और उनका लिवर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है।

ईश्वर ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
नौवीं बार अस्पताल में हुए भर्ती
इंडिया टुडे से बातचीत में  जयश्री ने कहा कि भाई का इलाज जारी रखने की कोशिश में परिवार के सारे पैसे खत्म हो चुके हैं। जयश्री ने कहा, 'ईश्वर मेरे बड़े भाई हैं। उनकी स्वास्थ्य समस्याएं 2020 में कोविड लॉकडाउन से लगभग तीन महीने पहले शुरू हुईं, जब उनके पैर में चोट लग गई थी। डायबिटीज होने के कारण घाव ठीक नहीं हुआ और संक्रमण धीरे-धीरे फैल गया। तब से उनकी सेहत बिगड़ती ही गई है। यह नौवीं बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

उड़ता तीर ट्रेलर: याददाश्त भूला पाकिस्तानी जासूस, लगाए 'भारत माता की जय' के नारे; कॉमेडी रोल में छाए आयुष्मान

इलाज का बुनियादी खर्च उठाना मुश्किल
जयश्री ने आगे कहा कि परिवार ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, जहां इलाज का बुनियादी खर्च उठाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हमने उनके इलाज पर अपनी सारी जमा-पूंजी खर्च कर दी है। हमें अपना घर तक बेचना पड़ा। मैं और मेरे पति ईश्वर की देखभाल कर रहे हैं लेकिन अब हम ऐसे मोड़ पर हैं, जहां हमें समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करें। मैं पूरी तरह से बेबस महसूस कर रही हूं। मेरी मां भी दिल की मरीज हैं और पूरी तरह हम पर निर्भर हैं।'
विज्ञापन

अविवाहित हैं ईश्वर
  • जयश्री के अनुसार जब कोविड-19 के दौरान ईश्वर की बीमारी की खबर सामने आई थी, तो टेलीविजन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग उनकी मदद के लिए आगे आए थे। 
  • उन्होंने कहा कि परिवार को एक बार फिर मदद की बहुत जरूरत है।
  • परिवार अभी ईश्वर के चल रहे इलाज के लिए पैसे जुटाने पर ध्यान दे रहा है। 
  • जयश्री ने बताया कि अपनी बीमारी के बावजूद ईश्वर अपनी मां के लिए दवाइयों का इंतजाम करते रहे थे।
  • ईश्वर अविवाहित थे, क्योंकि जयश्री के अनुसार वह अपने परिवार की देखभाल करना चाहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें