फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाउसफुल 3' की जबरदस्त शुरुआत, 'बाजीराव मस्तानी' को पीछे छोड़ा

Fri, 03 Jun 2016 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार (3 जुलाई) को रिलीज हुई 'हाउसफुल 3' पर समीक्षक जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स के गले नहीं उतर रही। ऐसे में फिल्म भारत में कैसी कमाई करती है, इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को क्या कमाल करती है इसका पता शनिवार तक ही चल पाएगा। संयुक्त अरब अमीरात में फिल्म गुरूवार को रिलीज हुई ऐसे में वहां से पहले दिन की कमाई की रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन


'हाउसफुल-3' का काफी दिन से जबरदस्त प्रमोशन किया जा रहा है। इसका असर पहले दिन यूएई के पहले दिन के बिजनेस पर दिखाई दिया है। फिल्म ने यूएई में पहले दिन 2.20 करोड़ की कमाई की है। यूएई में पहले दिन की कमाई गुजरे साल की बड़ी हिट 'बाजीरान मस्तानी' से ज्यादा है। बाजीरीव मस्तानी ने पहले दिन 1.26 करोड़ की कमाई की थी।

'हाउस फुल 3' 'हाउसफुल' सीरीज की फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, लीजा हेडन, नर्गिस फाखरी, चंकी पांडे ने काम किया है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन
#Housefull3 - UAE + GCC - Thu: AED 1.2 mn [₹ 2.20 cr]... One of the highest non-Eid openings. Better than #BajiraoMastani AED 690k. — taran adarsh (@taran_adarsh) June 3, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें