इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्में कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हो रही हैं। तीन बॉलीवुड फिल्में इस सप्ताह रिलीज हुईं हैं लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धड़ाम हो गई हैं। नसीरुद्दीन शाह की 'वेटिंग' ने समीक्षकों से जमकर तारीफें पाई हैं लेकिन फिल्म शुक्रवार को 27 लाख और शनिवार को 48 लाख की कमाई कर सकी है। पहले दो दिन में फिल्म ने 75 लाख कमाया है।
वीरप्पन ने पहले दिन 2.50 करोड़ की कमाई की जबकि शनिवार को घटकर 1.25 करोड़ पर आ गई। पहले दो दिन में फिल्म की कमाई 3.75 करोड़ है। राधिका आप्टे की 'फोबिया' पहले दो दिन में 60 लाख की कमाई कर पाई है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'सरबजीत' की शनिवार तक कमाई 24.64 करोड़ हो गई है।
#Waiting Fri 27 lacs, Sat 48 lacs. Total: ₹ 75 lacs [288 screens]. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) May 29, 2016
#Sarbjit [Week 2] Fri 1.10 cr, Sat 1.45 cr. Total: ₹ 24.64 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) May 29, 2016