फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली को उम्मीद, इतिहास बनाएगा 'सरस्वतीचंद्र'

Wed, 27 Feb 2013 03:23 PM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली के टेलीविजन धारावाहिक 'सरस्वतीचंद्र' का प्रसारण सोमवार से 'स्टार प्लस' पर शुरू हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि यह अपनी दो हजार कड़ियां पूरी करेगा।
विज्ञापन


50 वर्षीय भंसाली ने कहा, "मेरी बस एक ही इच्छा है कि हम अच्छा धारावाहिक बनाएं, कलाकारों ने अच्छा काम किया है। यह 2000 कड़ियों तक चलेगा और हो सकता है कि यह सबसे लम्बा और यादगार धारावाहिक बन जाए।"

'सरस्वतीचंद्र' में अभिनेता गौतम रोडे अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ज्ञात हो कि अब तक भारतीय टेलीविजन के इतिहास में 1,833 कड़ियों के साथ 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' सबसे लम्बा धारावाहिक रहा है। इसका प्रसारण वर्ष 2000 में शुरू हुआ था और इसका समापन 2008 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें