'हिटलर दीदी' और 'मिले जब हम तुम' जैसे पॉपुलर टीवी शोज कर चुकीं हीरोइन रति पांडे फिर से टीवी पर वापसी कर रही हैं और उनकी वापसी को लेकर फैंस खूब उत्साहित हैं।
रति पांडे पौराणिक कहानी पर बेस्ड एक टीवी शो के जरिए छोटे परदे पर वापसी करेंगी। ये शो जल्द ही शुरु होगा। खबरों के मुताबिक इस शो में रति पांडे अनुसुया नाम की राजकुमारी का किरदार निभाएंगी।
रति पांडे ने इस शो में अपने किरदार की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। कहा जा रहा कि अपने राजकुमारी के किरदार के लिए रति घुड़सवारी और युद्ध करना सीख रही हैं।
इसका एक वीडियो रति पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।