फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hiten Tejwani: 'खुशकिस्मत हूं', हितेन ने पत्नी गौरी को जन्मदिन की दी बधाई; स्मृति ईरानी ने भी दी शुभकामनाएं

Tue, 16 Sep 2025 06:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauri Pradhan Happy Bithday: टेलीविजन अभिनेता हितेन तेजवानी ने अपनी पत्नी गौरी प्रधान को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है। स्मृति ईरानी ने भी गौरी को जन्मदिन की खास शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान - फोटो : इंस्टाग्राम@hitentejwani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता हितेन तेजवानी ने 16 सितंबर को अपनी पत्नी और अभिनेत्री गौरी प्रधान को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए खास बधाई दी। हितेन की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने गौरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

पत्नी गौरी के जन्मदिन पर हितेन ने शेयर की खास पोस्ट
हितेन ने समुद्र के किनारे की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें वह और गौरी साथ नजर आ रहे हैं। इस शानदार तस्वीर के साथ हितेन ने पत्नी गौरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्श में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जानू, तुम्हारे साथ होने से मैं बहुत खुश और धन्य महसूस करता हूं। तुम हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहो। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे। तुमसे बहुत प्यार करता हूं।"

 

गौरी को कई सेलेब्स ने दी जन्मदिन की बधाई
स्मृति ईरानी ने गौरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'मम्मी जी की तरफ से भी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' गौरी को उनके फैंस ने भी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और साथ ही लाल दिल वाला इमोजी और फायर इमोजी बनाकर प्यारा जताया है।

यह भी पढ़ें: Ananya Panday: शॉर्ट शाइनिंग ड्रेस में अनन्या पांडे ने दिए किलर पोज, सेलेब्स ने लुटाया प्यार
 

थाईलैंड में मना रहे हैं पत्नी का जन्मदिन
दो दिन पहले हितेन और गौरी ने थाईलैंड के फुकेत से अपनी छुट्टियों की खास तस्वीर शेयर की। इस दौरान हितेन पत्नी गौरी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते नजर आए। इस तस्वीर के साथ हितेन ने कैप्शन में लिखा, 'चिल मोड ऑन'। हितेन और गौरी भारतीय टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। हाल ही में हितेन ने गौरी के साथ एक मजेदार प्रैंक किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गौरी कार में सो रही थीं और हितेन ने चुपके से उनकी वीडियो बनाई।

विज्ञापन

हितेन और गौरी के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हितेन और गौरी की मुलाकात 20 साल पहले हैदराबाद में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। बाद में दोनों टीवी शो 'कुटुम्ब' में मुख्य जोड़ी के रूप में नजर आए। इस शो के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद वे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में करण और नंदिनी के किरदारों में दिखे।

यह भी पढ़ें: Nagarjuna: नागार्जुन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बताया उनसे पहली मुलाकात का किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें