फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बच्चों की लव स्टोरी से खुश नहीं हैं अक्षरा, दी शो छोड़ने की धमकी

Mon, 26 Sep 2016 02:31 PM IST
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के कलाकारों की विवादों के रिश्तेदारी हो गई है। पहले नैतिक बने करण मेहरा शो को छोड़ गए, अब अक्षरा बनी हिना खान भी शो छोड़ने की धमकियां दे रही हैं। हिना पर पहले भी बदमिजाज होने के आरोप लगते रहे हैं। दो-तीन महीने पहले सिंगापुर में शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स के साथ उनका अभद्र व्यवहार सामने आया था। अब वे शो को ही छोड़ने का फरमान जारी कर रही हैं। वे दरअसल अपनी मर्जी शो पर लादना चाहती हैं। वैसा न होने की सूरत में वे दो अक्टूबर से शो ना करने का मन बना चुकी हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अक्षरा के साथ हुआ कुछ ऐसा कि शो छोड़ने की दे दी धमकी

अक्षरा की असुरक्षा
सूत्रों ने बताया, 'अक्षरा बनी हिना को इनसिक्योरिटी हो गई है। वे नहीं चाहती कि शो में आगे युवा जोड़ी कार्तिक और नायरा की लव स्टोरी दिखाई जाए।  हिना का मन है कि शो की पूरी कहानी सिर्फ अक्षरा के चारों तरफ घूमती रहे। स्क्रीन पर सिर्फ अक्षरा ही दिखती रहे। ऐसा न होने पर वे शो से अलग हो जाएंगी।'

क्रिएटिव टीम की दलील
क्रिएटिव टीम से जुड़े लोगों के अपने तर्क हैं। उनके मुताबिक शो में लीप आ चुका है। वह अब युवा पीढ़ी के किस्सों के संसार में दस्तक दे चुकी है। लिहाजा हिना की डिमांड कैसे पूरी की जाए? नतीजतन हिना को समझाने को प्रॉडक्‍शन हाउस और चैनल के लोग एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, पर हिना है कि मानती नहीं। बहरहाल अंतिम नतीजा तो 2 अक्टूबर को देखने को मिलेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें