क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रणविजय की हकीकत का हुआ पर्दाफाश
परी ने तुलसी के खिलाफ जाकर रणविजय से शादी रचाई। मगर, अब उसकी जिंदगी नर्क बन चुकी है। आए दिन रणविजय उसे बुरी तरह पीटता है। यह सच अब सबके सामने आ चुका है। तुलसी ने मिहिर को भी इस सच्चाई से वाकिफ कराया है कि उनकी बेटी अपनी शादीशुदा जिंदगी में हिंसा झेल रही है। तुलसी ने परी को हौसला दिया है कि वह उसका साथ देगी। मिहिर भी अपनी बेटी के साथ है। रणविजय की मारपीट से परेशान होकर परी पुलिस को बुला लेती है और रणविजय अरेस्ट हो जाता है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
किसने कराई रणविजय की जमानत?
परी फोन करके तुलसी को बताती है कि रणविजय को पुलिस पकड़कर ले गई है। यह बात नोयना सुनती है तो उसे बुरा लगता है। नोयना किसी कीमत पर नहीं चाहती कि रणविजय और परी का तलाक हो। आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रणविजय को बेल मिल जाती है और वह वापस आकर परी के साथ दुर्व्यवहार करता है। परी उससे कहती है कि उसे इस रिश्ते से आजादी चाहिए।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मुन्नी ने बताया क्यों नुकसान में है विरानी परिवार का बिजनेस?
कभी हाउसमेड रही मुन्नी यानी मंजुरी सिन्हा अब कलेक्टर बन चुकी है। ऋतिक उससे मिलने जाता है। मुन्नी बताती है कि विरानी परिवार का बिजनेस क्यों घाटे में जा रहा है? घर का ही कोई सदस्य इसमें चाल चल रहा है। इस दौरान मुन्नी और ऋतिक एक-दूसरे से मुलाकात करते हुए पुराने दौर की यादों में खो जाते हैं। देखना होगा कि आने वाले वक्त में विरानी परिवार अपने घाटे से उबर पाता है या शांति निकेतन को बेचने की स्थित आएगी?