फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान हिना को किसी ने नहीं दिया काम, बोलीं-’मैं ऑडिशन के लिए तैयार हूं’

Sun, 10 Aug 2025 02:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक लंबे गैप के बाद हिना खान टीवी रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं। इसी बीच हिना खान ने बताया कि उन्हें पिछले एक साल में किसी ने कोई प्रोजेक्ट ऑफर नहीं किया है। इसकी वजह उनका कैंसर ट्रीटमेंट रहा। इस व्यवहार को लेकर हिना खान का क्या सोचना है? जानिए। 

विज्ञापन
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिना खान टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। साथ ही फिल्मों में भी लीड रोल कर चुकी हैं। पिछले साल उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। इसी बीमार से वह डटकर लड़ी और इलाज के बाद ठीक हो गईं। कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान भी हिना खान एक्टिव रहीं लेकिन किसी सीरियल या फिल्म में नजर नहीं आईं। जबकि वह तो काम करना चाहती थी। अब हिना खान ने बताया कि किसी ने उन्हें पिछले एक साल में कोई काम ऑफर नहीं किया है। 

काम देने से हिचकिचा रहे हैं लोग 

विज्ञापन

पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में हिना खान कहती हैं, ‘बीमारी का पता लगने, इलाज हो जाने के बाद ‘पति पत्नी और पंगा’ मेरा पहला प्रोजेक्ट है। मैं काम करना चाहती हूं। किसी ने मुझसे सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि तुम अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हो। लेकिन मुझे लगता है कि शायद लोग काम देने से हिचकिचा रहे हैं। हो सकता है शो बनाने वाले ऐसा करें, मैं उनकी स्थिति भी समझती हूं। अगर मैं उनकी जगह होती, तो हजार बार सोचती।’ 

ऑडिशन देने के लिए तैयार हैं हिना खान 
हिना खान आगे कहती हैं, ‘लेकिन मैं ऑडिशन के लिए तैयार हूं, मैं कहां रुकी थी? पिछले एक साल से मुझे किसी ने नहीं बुलाया। मैं हर चीज के लिए तैयार हूं, मुझे कॉल करें।’ हाल ही में हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का हिस्सा बनी हैं। 
विज्ञापन


 ‘पति पत्नी और पंगा’ में कई टीवी सेलिब्रिटी कपल शामिल हुए
हिना और रॉकी के अलावा ‘पति पत्नी और पंगा’ में कई टीवी सेलिब्रिटी कपल भी शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में देबिन्ना बोनर्जी और गुरमीत चौधरी, रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, अविका गौर और मिलिंद चंदवानी, स्वरा भास्कर और फहद अहमद, गीता फोगट और पवन कुमार, सुदेश लहरी और ममता लहरी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें