फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: क्या फिर हो गया एल्विश यादव का पंगा? वायरल वीडियो में दिखा गुस्सा, यूजर बोले- ओवर एक्टिंग

Thu, 07 Aug 2025 07:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elvish Yadav Viral Video: सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्साए से नजर आ रहे हैं? इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। जानिए, क्या है ये मामला? 
विज्ञापन
वायरल वीडियो में गुस्सा करते दिखे एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंफ्लुएंसर एल्विश यादव जब-तब मुश्किलों में घिर जाते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर उनका दूसरे इंफ्लुएंसर के साथ झगड़ा चर्चा में रहा। हाल ही में सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एल्विश एक शख्स पर गुस्सा कर रहे हैं? साथ ही कैमरा बंद करने की बात भी कह रहे हैं। 

शूटिंग सेट पर गुस्साए एल्विश 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में एल्विश यादव एक शख्स से कहते हैं, ‘मुझे यहां क्यों बुलाया? यहां कोई सेट नहीं है? सब भाग रहे हैं?’ आगे वह कैमरा बंद करने की बात करते हैं। वह कहते हैं, ‘समझ नहीं आ रहा है, कैमरा बंद करो।’ इस बातचीत में एल्विश यादव बिल्कुल देसी अंदाज में बात कर रहे हैं और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 




यूजर्स ने दिए रिएक्शन 
एल्विश यादव के वायरल वीडियो पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ओवर एक्टिंग।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘काम नहीं मिल रहा तो ऐसे करेंगे?’। एक यूजर ने तो सवाल कर लिया, ‘कौन सा शूट चल रहा है?’ आखिर में एक यूजर ने कमेंट किया, ‘प्रमोशन करने का तरीका थोड़ा कैजुएल है।’ यूजर्स के कमेंट से लगता है कि एल्विश यादव कोई प्रैंक कर रहे हैं? या फिर किसी शो का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए यह नकली गुस्सा और झगड़ा वायरल वीडियो में नजर आ रहा है। 
विज्ञापन




इस शो में नजर आ चुके हैं एल्विश यादव 
हाल ही में एल्विश यादव को रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में देखा गया। वह और करण कुंद्रा एक टीम के तौर पर इस शो के विनर भी बने हैं। इसके अलावा वह ‘रोडीज’ में बतौर टीम लीडर भी नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी यह इंफ्लुएंसर काफी पॉपुलर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें