फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस आईपीएल क्रिकेटर की किस्मत चमकाएंगे सलमान खान, जल्द बनाएंगे टीवी शो

Sun, 15 Jul 2018 10:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
salman khan
विज्ञापन
सलमान खान फ्लॉप एक्टर-एक्ट्रेसों की मदद करते हैं। उन्हें अपनी फिल्मों मे लेते हैं। अब वह एक आईपीएल क्रिकेटर को अपनी कंपनी के सीरियल में एक्टर बनाने जा रहे हैं। सलमान सोनी टीवी पर अपने पहले सीरियल के साथ धारावाहिक निर्माण की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह पुलिसवालों की जिंदगी पर आधारित होगा।
विज्ञापन


खबर है कि दिल्ली निवासी आईपीएल क्रिकेटर युधिष्ठिर सिंह इसमें पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। कुछ चोटों की वजह से युधिष्ठिर का क्रिकेट करियर खतरे में था और सलमान उन्हें एक्टिंग की दुनिया में बड़ा ब्रेक देने वाले हैं। सीरियल में मुकुल देव और पूजा गौर अहम किरदार निभाएंगे।

युधिष्ठिर के करीबियों के अनुसार क्रिकेटर के साथ उनका एक्टिंग से भी नाता रहा। वह अनुराग कश्यप के साथ कुछ समय तक रंगमंच पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सलमान की कंपनी के इस सीरियल का नाम नहीं रखा गया है मगर इसके पायलट को चैनल ने हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें