फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्राइम पेट्रोल' नहीं दिखाएगा दिल्ली गैंप रेप केस

Fri, 11 Jan 2013 03:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'क्राइम पेट्रोल दस्तक' में दिल्ली गैंग रेप का नाट्य रूपांतरण आज रात और कल के एपीसोड में रात 11 बजे दिखाया जाना था लेकिन खबरों के मुताबिक, अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


दरअसल, 16 दिसंबर की रात को जो भयानक रेपकांड हुआ था, उसे क्राइम पेट्रोल 11 और 12 जनवरी को प्रसारित कर रहा था, जिसका प्रचार-प्रसार भी खूब किया गया था और इसके प्रोमोज भी टीवी पर आ रहे थे लेकिन केंद्र सरकार ने इस घटना को दिखाने पर रोक लगा दी है।

खबरों के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ये इस घटना के नाट्य रूपांतरण को प्रसारित नहीं करने के लिए कहा है। दरअसल, मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए ये निर्णय लिया है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने भी सोनी एंटरटेन्मेंट चैनल को इस घटना का नाट्य रूपांतरण प्रसारित ना करने का समर्थन किया है।

हालांकि सोनी चैनल के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी घोषणा नहीं की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, अभी इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते। अभी कुछ भी निर्धारित नहीं है।

अब देखना होगा कि आज रात के एपीसोड में दिल्ली गैंग रेप की घटना को प्रसारित किया जाएगा या नहीं, यदि नहीं तो फिर आज रात क्राइम पेट्रोल क्या कुछ खास दिखाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें