फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामी सुनीता से पहली बार मिले कृष्णा अभिषेक के बेटे, छुए पैर तो भावुक हुईं गोविंदा की पत्नी; खूब लुटाया प्यार

Thu, 30 Apr 2026 09:04 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Wife Sunita Ahuja Meet Krushna Abhishek Sons: 14 साल के मनमुटाव के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच रिश्ते बेहतर हुए। हाल ही में पहली बार अपनी मामी से कृष्णा अभिषेक ने अपने दोनों बेटों को मिला। यह इनकी पहली मुलाकाता थी। 
 
विज्ञापन
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ कृष्णा अभिषेक के बेटे - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग 14 साल बाद कृष्णा अभिषेक और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बीच के गिले-शिकवे दूर हुए। ‘लाफ्टर शेफ’ रियलिटी शो के सेट पर यह सब मुमकिन हुआ। इसी सेट पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहली बार कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के दोनों बेटों से मिली। दोनों बच्चों पर सुनीता आहूजा ने खूब प्यार लुटाया।  

कृष्णा के बच्चों को देखकर भावुक हुईं सुनीता 

कृष्णा अभिषेक ने अपनी मामी सुनीता आहूजा की मुलाकात दोनों बेटों से करवाई। वह ‘लाफ्टर शेफ’ के प्रोमाे वीडियो में कहते हैं, ‘यह दोनों मामी से पहली बार मिल रहे हैं।’ इसके बाद दोनों बेटों ने सुनीता आहूजा के पैर छूए। सुनीता ने भी बच्चों पर खूब प्यार लुटाया, उन्हें पुचकारा। सेट पर यह फैमिली री-यूनियन देखकर बाकी प्रतियोगी भी इमोशनल हुए। 

विज्ञापन

कृष्णा अभिषेक, सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

कश्मीरा शाह का दिखा मजाकिया अंदाज 
आगे प्रोमो वीडियो में एक्ट्रेस और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह कहती हैं, ‘बच्चों आप मम्मी से डरते हैं, अब इनसे मिलो, जिनसे मम्मी डरती है।’ कश्मीरा ने सुनीता आहूजा से डरने की बात हंसी-मजाक में कही, इस बात पर सभी खूब हंसे। 

विज्ञापन

सरोगेसी से हुआ था कश्मीरा और कृष्णा के बच्चों का जन्म
लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कश्मीरा शाह और कृष्णा ने साल 2013 में शादी की। साल 2017 में सरोगेसी से इनके दो जुड़वां बेटे हुए, एक का नाम रायान और दूसरे का कृशांग है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें