फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने एकता कपूर को बनाया 'कंटेंट क्वीन', वेब सीरिज से कर रहीं दर्शकों को लुभाने का काम

Sat, 22 Dec 2018 05:07 PM IST
Vikas Kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एकता कपूर
विज्ञापन
एकता को दुनिया बेशक टेलीविजन क्वीन के नाम से जानती हो लेकिन गूगल ने उन्हें नई उपाधि दी है। गूगल इंडिया ने इस साल की अपनी टॉप ट्रेंडिंग सूची जारी कर दी है। इस सूची में जब गूगल पर एकता के बारे में सर्च किया गया तो सर्च इंजन पर एकता कपूर का नाम भारतीय कंटेंट की रानी के रूप में सामने आया।
विज्ञापन


ALTBalaji के साथ एक डिजिटल क्रांति का निर्माण करते हुए, एकता ने अलग अलग वेब सीरिज से ऑनलाइन दर्शकों को आकर्षित किया है। एकता कपूर अविश्वसनीय कंटेंट और कहानियों के साथ रूढ़िवादी सोच को तोड़ कर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं।

एकता ने 23 साल पहले 'मानो या ना मानो' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद हम पांच, कोशिश - एक आशा और कसम कई सीरियल आए। इन सीरियल ने एकता को टेलीविजन की दुनिया में पहचान दिलाई। हालांकि एकता को उस वक्त का इंतजार था जब वह सीरियल की दुनिया में क्रांति लाने में सफल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें