मास्टर शेफ शिप्रा के साथ जिंदगी की अनसुनी कहानियों को शेयर करेंगे शाहरुख खान
भारत के मशहूर बॉलीवुड डेस्टिनेशन 9x के दर्शकों और बॉलीवुड प्रेमियों के लिये गुड न्यूज है। 9x पर शुरू होने वाला है नया शो स्टारट्रक। इसमें हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे मास्टर शेफ शिप्रा खन्ना के साथ बात करेंगे। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान शो की होस्ट शिप्रा खन्ना के साथ अपनी जिंदगी में खानपान से जुड़ी कुछ अनसुनी कहानियों को सुनायेंगे। 9x स्टारट्रक का शाहरूख खान का एपिसोड शुक्रवार 21 दिसंबर 2018 को सुबह 11 बजे और 9x जलवा पर दोपहर 12 बजे प्रसारित किया जायेगा।
इस शो के बारे में बताते हुये अमर तिड़के ने कहा कि 9x स्टारट्रक सितारों को फूड जर्नी पर ले जायेगा, जहां स्टार्स अपने पसंदीदा फूड और उनसे जुड़ी यादों के बारे में बतायेंगे। इस शो में दिलचस्प फन और गेम्स के साथ सितारों के फूड क्वोशेंट को भी परखा जायेगा।
मास्टरशेफ और शो की होस्ट शिप्रा खन्ना अपने अनूठी ट्विस्ट के साथ कुछ कमाल के पकवान परोसने के लिये सुपरकूल फूडट्रक में कदम रखेंगी।