टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट से शुक्रवार को एक बुरी खबर सामने आई थी। शो के सेट पर बीते दिन अचानक भीषण आग लग गई थी। इससे जुड़े वीडियोज भी सामने आए थे, जिसे देख लोगों के दिल दहल उठे थे। हालांकि, राहत की बात यह थी कि इससे किसी कलाकार को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा था। इस घटना के बीच शो से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें- Suhana Khan: शाहरुख की लाडली सुहाना का वीडियो लोगों को नहीं आया रास, यूजर्स बोले- तुम नहीं चलोगी बॉलीवुड में
एक्ट्रेस ने दी जानकारी
दरअसल, हादसे के बाद भी शो की शूटिंग जारी है। इस बात की जानकारी खुद धारावाहिक में काम करने वाली एक्ट्रेस आयशा सिंह ने दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो स्टोरी शेयर करते हुए शूटिंग शुरू होने की बात बताई है। अभिनेत्री की ओर से पोस्ट की गई मिरर सेल्फी में उन्हें तैयार होते हुए देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मुस्कुराइए और मजबूत बने रहिए...द शो मस्ट गो ऑन।''
यह भी पढ़ें- Ram Charan: ऑस्कर से पहले प्रियंका के एलए वाले घर पत्नी के साथ पहुंचे साउथ स्टार राम चरण, परिवार संग तस्वीर आई
प्रोडक्शन हाउस की तरफ से बयान जारी
गौरतलब है कि शो के सेट पर शुक्रवार की शाम को अचानक आग लग गई थी। घटना के बाद वहां मौजूद सभी कलाकारों और क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया था। इस हादसे के बाद प्रोडक्शन हाउस कॉकक्रो एंटरटेनमेंट शैका फिल्म्स की तरफ से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया था। इस बयान में बताया गया था कि घटना के कारण और नुकसान का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। बयान में यह भी कहा गया था कंपनी यह सुनिश्चित करेगी दर्शकों का लगातार मनोरंजन किया जा सके।