फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है किसी के प्यार में' हुआ ऑफ एयर, भाविका-परम ने शेयर किया आखिरी पोस्ट

Mon, 30 Jun 2025 07:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Show Goes Off Air: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' जुलाई की शुरुआत में ऑफ-एयर हो रहा है। टाइम लीप और नए लीड के बावजूद, शो दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब नहीं हो पाया।
 
विज्ञापन
टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' जुलाई 2025 की शुरुआत में बंद होने जा रहा है, क्योंकि इसकी टीआरपी में लगातार गिरावट आ रही है। शो के अभिनेता भाविका शर्मा और परम सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

 

जुलाई में ऑफ-एयर होगा शो
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, कुछ समय से शो की रेटिंग कम होने की वजह से इसे बंद कर दिया गया है। निर्माताओं ने कहानी को रोचक बनाने के लिए टाइम लीप और नए किरदार पेश किए, जिसमें भाविका शर्मा (सावी) को वापस लाया गया, लेकिन दर्शकों को नई कहानी पसंद नहीं आई। शो का आखिरी एपिसोड 29 जून, 2025 को शूट किया गया। शो जुलाई के पहले हफ्ते में ऑफ-एयर हो जाएगा। सावी और नील (परम सिंह) की जोड़ी रोमांटिक नहीं, बल्कि दोस्ती के रिश्ते के साथ खत्म होगी।

भाविका शर्मा का पोस्ट
भाविका शर्मा ने आज इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की और लिखा, “निश्चित रूप से सावी को याद करूंगी,” और एक क्लिप में लिखा, “आखिरी दिन।” 


परम सिंह का पोस्ट
परम सिंह ने भी एक वीडियो इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, “आखिरी दिन #जल्द वापसी।” 

शो का प्रीमियर
यह शो 2020 में शुरू हुआ था, जिसमें नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, और आयशा सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। बाद में भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा, और हितेश भारद्वाज नए किरदारों के रूप में शामिल हुए। इस साल जनवरी में वैभवी हंकारे, परम सिंह, और सनम जौहर को लाया गया, लेकिन नए कलाकार दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाए।
 
विज्ञापन

शो को लेकर हितेश भारद्वाज की राय
हाल ही में खबर आई थी कि हितेश भारद्वाज को शो में वापस लाने की कोशिश की गई थी। हितेश ने एक इंचरव्यू में कहा कि उन्हें शो में वापस न आने का कोई अफसोस नहीं है, लेकिन यह शो उनके लिए हमेशा खास रहेगा। उन्होंने कहा, “यह पछतावे की बात नहीं है। यह शो मेरे दिल के करीब है। अगर वापसी होती तो अच्छा होता, लेकिन मैं अभी अच्छा काम कर रहा हूं।”
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें