रियलिटी शो बिग बॉस में हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो हंगामा खड़ा करता है। इस शो में हमेशा प्रयोग होते रहते हैं और कभी पति-पत्नी तो कभी प्रेमी-प्रेमिका की जोड़ी को लाया जाता है। बिग बॉस में लोगों ने पोर्न स्टार से लेकर समलैंगिकों तक को देखा है। लेकिन इस बात चर्चा है कि बिग बॉस में एक नए प्रयोग के तौर पर किसी समलैंगिक जोड़ी को लाने की तैयारी चल रही है। अब लोग कितना इस बात को पचा सकेंगे, यह अलग मुद्दा है क्योंकि समलैंगिक प्रेमी जोड़े को पर्दे पर देख कर घरेलू दर्शकों पर क्या असर होगा अभी कहा नहीं जा सकता है।
तलाश है गे जोड़ी
सूत्र खबर लाए हैं कि प्रोड्यूसर कंपनी एंडमॉल कई सेलेब्रिटी गे जोड़ों से बातचीत कर रही है। इनमें से ज्यादातर फैशन की दुनिया के हैं। उल्लेखनीय है कि फैशन की दुनिया में समलैंगिकों का होना किसी को चकित नहीं करता है। कई फिल्मों में जब फैशन की दुनिया दिखाई गई है तो वहां समलैंगिकों को पर्दे पर उतारा गया है। सूत्रों क अनुसार प्रोड्यसरों ने जिन कास्टिंग एजेंसियों को बिग बॉस-8 के लिए सेलेब्रिटी चुनने को कहा है, उनमें गे सेलेब्रिटी सूची में ऊपर रखे गए हैं।
दो नामों पर चल रही है चर्चा
जिन ऐसे सेलेब्रिटियों के नाम दिए गए हैं उनमें रोहित गांधी और राहुल खन्ना का नाम भी बताया जाता है। दोनों दिल्ली स्थित प्रसिद्ध फैशन डिजानर हैं। सूत्रों की मानें तो इनसे बंद कमरे में बातचीत चल रही है और दोनों को शो में आने के लिए राजी किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि बिग बॉस के पिछले सात शो में दर्शक बॉबी डार्लिंग, डिजाइनर रोहित वर्मा, इमाम सिद्दिकी और वीजे एंडी जैसे समलैंगिक चेहरों को देख चुके हैं। इन चेहरों ने शो में अक्सर बड़े ट्विस्ट लाए हैं, परंतु ये सभी बिग बॉस के घर में अकेले थे और यहां आने के बाद इन्होंने दोस्त बनाए। बिस बॉस का यह प्रयोग देखने योग्य होगा कि जब वे पति-पत्नी और प्रेमी-प्रेमिका के जोड़ों समेत किसी गे जोड़े को भी अंदर रखेंगे।