फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam-Pankhuri: शादी के पांच साल बाद माता-पिता बनेंगे गौतम रोडे-पंखुड़ी अवस्थी, फिल्मी अंदाज में साझा की खुशी

Thu, 06 Apr 2023 09:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी शादी के पांच साल बाद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल ने मजेदार वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है।
विज्ञापन
गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल कहे जाते हैं। अब वह दोनों दो से तीन होने जा रहे हैं। दरअसल, गुरुवार, छह अप्रैल को गौतम और उनकी पत्नी पंखुरी ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की है, जिसके बाद से उनके फैंस बेहद खुश हैं। गौतम और पंखुड़ी साल 2023 में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल अपनी शादी के पांच साल बाद माता-पिता बनेंगे।

विज्ञापन

 

साझा किया मजेदार वीडियो

दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया और फिल्मी अंदाज में इस खबर की घोषणा की। वीडियो में उनकी शादी से लेकर माता-पिता बनने तक के सफर को डिकोड किया गया है। एनिमेटेड वीडियो गौतम और पंखुड़ी के प्यार में पड़ने के साथ शुरू होता है। उन्होंने वीडियो में एक एनिमेटेड सीन दिखाते हुए कहा, 'जब वी मेट'। फिर, कहानी एक नया मोड़ लेती है और 'बैंड बाजा बारात' यानी बात उनकी शादी तक पहुंचती है। वीडियो के अंत में गौतम और पंखुड़ी ने एक 'गुड न्यूज' का खुलासा किया और कपल ने इसे 'ग्रैंड प्रीमियर 2023' कहकर अपनी खुशी जाहिर की।
 

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड में अपने सफर पर अदिति ने किया खुलासा, बोलीं- नहीं करुगींं 'संघर्ष' शब्द का इस्तेमाल

फैंस से मांगी दुआ

इस वीडियो को साझा करते हुए गौतम और पंखुड़ी ने अपने सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा, 'हमारा परिवार बढ़ रहा है और जैसे-जैसे हम इस नए चरण को अपनाते हैं और इन नई भूमिकाओं को निभाने के लिए खुद को तैयार करते हैं, हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।'

Vidya Balan: 'शुरुआत में दबाव रहता था लेकिन अब...', हर समय अच्छा दिखने की मजबूरी पर बोलीं विद्या बालन
विज्ञापन

यूजर्स ने लुटाया प्यार

इस खबर के बाद से गौतम और पंखुड़ी को उनके कई सहयोगियों, दोस्तों और फैंस ने उन्हें बधाई दी। सरगुन मेहता ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, 'बधाई हो।' मीरा देवस्थले ने लिखा, 'बधाई हो।' अनीता हसनंदानी ने लिखा, 'बधाई।' रोहित पुरोहित ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई।' विवेक दहिया ने लिखा, 'वाह बधाई दोस्तों।' गौहर खान ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई और आशीर्वाद। भगवान परिवार को हर नए कदम पर आशीर्वाद दें।' इसके साथ ही फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Abhishek-Aish: अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं? जानें क्यों उठ रही रिश्ते में दरार की अफवाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें