फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव जेहाद' का मसला नहीं था गौहर-कुशाल के बीच

विज्ञापन
विज्ञापन
गौहर ख़ान से अलगाव के ऐलान के बाद अब उनके पूर्व प्रेमी कुशाल टंडन ने गौहर का खुलकर बचाव किया है। दरअसल मीडिया में ख़बरें छपी थीं कि गौहर, कुशाल पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थीं।
विज्ञापन


उसी के जवाब में कुशाल ने अपने ट्विटर हैंडल @KushalT2803 पर लिखा, "कई बार ग़ुस्से में आप अपना नियंत्रण ख़ुद पर से खो बैठते हैं. एक दफ़ा ऐसे ही एक छोटे से झगड़े के बाद मैंने अपने पत्रकार दोस्त से अपनी अज़ीज़ गौहर ख़ान के बारे में कुछ बातें कह दीं."

क्या कहा था कुशाल ने?

कुशाल ने लिखा, "उन बातों में से कुछ भी सच नहीं था क्योंकि वे सारी बातें बोलते वक़्त मैं बेहद ग़ुस्से में था. झगड़ा हर जोड़े में होता है. हम दोनों मे से कोई भी अपने विचार दूसरे पर थोपने की कोशिश नहीं कर रहा था। उनके इस बयान से वैसे ये झलक ज़रूर मिली कि धार्मिक आस्थाओं को लेकर दोनों के बीच तनाव था।

मीडिया में गौहर के कुछ दोस्तों के हवाले से ये भी लिखा गया कि कुशाल के शराब पीने और धूम्रपान की आदतों से गौहर ख़ासी परेशान हो चुकी थीं।
विज्ञापन

गौहर ने किया था ट्वीट

गौहर @GAUAHAR_KHAN ने ट्वीट किया, "कुशाल की आदतों के बारे में मीडिया में जो भी दावे किए जा रहे हैं वो बिलकुल ग़लत हैं। 17 अक्टूबर को कुशाल ने ट्वीट किया था, "मुझे ये ख़बर ब्रेक करते हुए बेहद अफ़सोस हो रहा है कि अब मैं और गौहर साथ-साथ नहीं हैं।

इस तरह के स्पष्टीकरण के आने के बाद संभव है कि इस बारे में मीडिया में गॉसिप आनी बंद हो जाएं कि गौहर और कुशाल का रिश्ता धर्म की वजह से टूट रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें