फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauahar Khan: माह-ए-रमजान में गौहर खान ने रिवील किया छोटे बेटे फरवान का फेस; काबा से कराया पहला सलाम

Thu, 26 Feb 2026 05:51 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauahar Khan Younger Son: रमजान का पाक महीना चल रहा है। गौहर खान और जैद दरबार ने फैंस को अपने छोटे बेटे फरवान के चेहरे का दीदार कराया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
गौहर खान और जैद दरबार अपने दोनों बेटों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजमान के महीने में अभिनेत्री गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ मक्का मदीना पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने अपने छोटे बेटे का चेहरा रिवील किया है। कपल ने अपनी फैमिली फोटो शेयर की है। दरअसल, गौहर और जैद उमराह के लिए वहां पहुंचे हैं। साझा की गई तस्वीरों में पूरा परिवार काबा के सामने पोज देता दिख रहा है। उन्होंने छोटे बेटे से काबा शरीफ से दुनिया को सलाम कराया है।

विज्ञापन

गौहर खान और जैद दरबार अपने दोनों बेटों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
गौहर ने लिखा- 'बड़े को सलाम कराया, तो छोटे का भी बनता है'
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे पति जैद, बड़े बेटे जेहान और छोटे फरवान के साथ दिख रही हैं। पूरी फैमिली बेहद खुश नजर आ रही है। तस्वीर के साथ गौहर ने लिखा है, 'ऊपर वाला अपनी बरकत बनाए रखे। बड़े बेटे को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का सलाम भी तो बनता है। अस्सलामु अलैकुम खूबसूरत दुनिया, फरवान की तरफ से। हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में रखें। इस पाक जमीन से हम पूरी दुनिया के लिए दुआ कर रहे हैं'। 
 

सेलेब्स और फैंस ने दीं फरवान को दुआएं
गौहर खान और जैद की इस तस्वीर पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और नन्हे फरवान को दुआएं दे रहे हैं। भारती सिंह से लेकर रेणुका शहाणे तक तमाम सेलेब्स ने भी रिएक्शन देते हुए हार्ट इमोजी और ईविल आई इमोजी बनाए हैं। गौहर ने फरवान को सितंबर 2025 में जन्म दिया था। बता दें कि इससे पहले गौहर और जैद ने बड़े बेटे जेहान का चेहरा भी उमराह के दौरान ही रिवील किया था। 

विज्ञापन

कब हुई जैद और गौहर की शादी?
गौहर खान और जैद ने साल 2020 में शादी रचाई थी। गौहर चर्चित टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' का खिताब भी जीता। वहीं, जैद दरबार, एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वे मशहूर बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें