जानकारी के मुताबिक दूरदर्शन वाली रामायण को बनाने वाली कंपनी सागर आर्ट्स ने ही नए कलाकारों को लेकर जी टीवी के लिए ये रामायण बनाई थी। इस रामायण की शूटिंग बिल्कुल आधुनिक उपकरणों के साथ और बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स तकनीक के सहारे की गई थी। जहां दूरदर्शन वाली रामायण की कमान रामानंद सागर ने संभाली थी वहीं जी टीवी वाली रामायण उनके बेटे मोती सागर की देखरेख में बनी।
गुरुवार 2 अप्रैल से सुबह 8 बजे से एंडटीवी पर प्रसारित होने जा रही इस रामायण में राम का किरदार गगन मलिक ने, सीता का किरदार नेहा सरगम ने, लक्ष्मण का किरदार नील भट्ट ने और हनुमान का किरदार मल्हार पांड्या ने किया है। इस धारावाहिक में तमाम ऐसे चेहरे भी नजर आएंगे जो इन दिनों टीवी के बड़े सितारे हैं लेकिन इस धारावाहिक के निर्माण के दौरान अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इस धारावाहिक में काम किया है।