फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोपिक की हैट्रिक के बाद उमंग लौटे अपने असली काम पर, इंडियन आइडल 11 का सेट इसलिए होगा खास

Fri, 20 Sep 2019 11:19 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
Omung Kumar - फोटो : social media
विज्ञापन

मैरी कॉम, सरबजीत और पीएम नरेंद्र मोदी जैसी बायोपिक्स बना चुके निर्देशक उमंग कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर आर्ट डायरेक्टर काफी नाम कमा चुके हैं। कई सालों बाद एक बार फिर वह आर्ट डायरेक्टर बने हैं, पर इस बार ऐसा किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि इंडियन आइडल सीजन 11 के लिए हुआ है। खास बात यह है की इस बार यह सीजन भारतीय सरकार के एंटी प्लास्टिक कैंपेन का समर्थन कर रहा है यानी इस बार सेट पर किसी भी तरह की प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा।

विज्ञापन


उमंग कुमार बताते हैं कि पिछले कई दिनों से वह सेट के डिजाइन पर विचार कर रहे हैं, उनके अनुसार इस बार इस सेट को पूरा करने में करीब एक महीना लग जाएगा। वह कहते हैं, "हम फाइबर, प्लाज्मा, एलईडी और प्लाईवुड के साथ लोहे के काम पर फोकस कर रहे हैं यानी निर्माण कार्य से हर तरह की प्लास्टिक हटा चुके हैं। फिल्म और सेट मेकिंग से प्लास्टिक बैन हो चुकी है, हम इसी कानून का पालन कर रहे हैं। पहले जिन चीज़ों के साथ इस निर्माण कार्य में काम हुआ करता था, हम एक बार फिर उन्हीं पर आ गए हैं, इन्हीं चीज़ों की जगह समय के साथ प्लास्टिक जैसी सस्ती चीज़ों ने ले ली थी। पर अब हमने अपने फिल्म सेट को पूरी तरह इको फ्रेंडली रखने का फैसला किया है।”

सेट के डिजाइन के बारे में बताते हुए उमंग आगे कहते हैं, "मंच के मध्य में ऊपर एक गुंबद बनेगा, जोकि असल में एक ग्लोब है पर फ़नल जैसा दिखता है। इसी फनल के बीच से एलईडी लाइटें नीचे आ रही होंगी, जिसे देख कर ऐसा लगेगा मानों सूरज की किरणें हों।" इस नए सीजन की थीम ‘एक देश एक आवाज़’ है और इसी का ध्यान में रखते  हुए इस बार उमंग कुमार इंडियन आइडल के सेट के निर्माण में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें